Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलियाई संसद के बाहर व्यक्ति गिरफ्तार

Published

on

Loading

 

 

केनबरा| ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने गुरुवार को संसद के बाहर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास चाकू था। समाचार पत्र ‘केनबरा टाइम्स’ के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास एक व्यक्ति को संसद भवन के मंत्रालय शाखा के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

पुलिस ने पहले व्यक्ति से चाकू छोड़ने के लिए कहा, लेकिन ऐसा नहीं करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उधर, ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी) पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “घटना का राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।”

घटना के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलियन फेडेरल पुलिस के अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया।

कनाडा के संसद भवन पर हमले के बाद अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में संसद भवन के अंदर-बाहर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

संसद भवन की मंत्रालय शाखा में प्रधानमंत्री टोनी एबॉट और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के कार्यालय हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending