मनोरंजन
ट्विटर पर आलिया के 1 करोड़ फॉलोअर
मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ट्विटर पर उनके फॉलोअरों की संख्या बढ़कर एक करोड़ हो कई है। इस मौके पर आलिया ने एक करोड़ लोगों से मिले प्रेम के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। आलिया ने शनिवार रात ट्वीट किया, “आप सभी खूबसूरत लोगों को शुभरात्रि। एक करोड़ (लोगों के) प्रेम के लिए धन्यवाद। शूट के लिए जल्दी उठना पड़ा, लेकिन आपके प्यार के साथ सोने जा रही हूं।”
आलिया ने 2012 में फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जुड़ी रहती हैं।
फिल्मकार महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने ‘हाइवे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।
फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में व्यस्त हैं।
मनोरंजन
शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।
इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल23 hours ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल22 hours ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल23 hours ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा