Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर पेरिस हमले का पुरजोर विरोध

Published

on

Loading

पेरिस। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता फ्रांस के पेरिस में बुधवार को व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली ऐबदो’ कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पत्रिका के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं। हमले में 12 लोग मारे गए थे। सीएनएन के मुताबिक, ‘जीस्यूसशार्ली’ के हैशटैग के साथ ट्विटर पर बहुत से लोगों ने अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली है, तस्वीर में काले रंग पर सफेद रंग से लिखा है, ‘मैं शार्ली हूं।’
रातभर में दुनियाभर के लोगों ने सभी भाषाओं में इस हैशटैग को 5,00,000 से ज्यादा बार साझा किया।
कार्टूनिस्ट और कलाकारों ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट करके हमले के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। दुनिया भर के पत्रकारों ने ‘शार्ली ऐबदो’ के प्रति संवेदना जताई और इसके सिद्धांतों का समर्थन किया। इंस्टाग्राम पर भी पत्रिका के समर्थन में पोस्ट दिखे।
फ्रांस के ला सेने-सुर-मेर में रहने वाले बेनिडिक्ट हॉट ने लिखा, “आज स्वतंत्रता बहुत कमजोर हो गई है, लेकिन मेरे लिए स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है।” कुछ लोग ट्विटर पर पत्रिका के कार्टूनिस्टों और मृतकों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
भयानक हमले के बावजूद, शार्ली ऐबदो की वेबसाइट पर शाम को अरबी सहित बहुत सी भाषाओं में ‘जे स्यूज शार्ली’ मुहावरा डिस्प्ले किया, जिसका अर्थ है, ‘मैं शार्ली हूं।’

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending