Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्र ने सीबीआई को दिल्ली सरकार के पीछे लगाया : सत्येंद्र जैन

Published

on

Loading

केंद्र ने सीबीआई को दिल्ली सरकार के पीछे लगाया : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सनसनी पैदा करने और आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान को बाधित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दिल्ली में आप के नेतृत्व वाली सरकार के पीछे लगा दिया है। उन्होंने इस दावे का खंडन किया कि उनकी बेटी सौम्या जैन को दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लिनिक परियोजना में सलाहकार बनाकर वित्तीय फायदा पहुंचाया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘टाक टू एके’ कार्यक्रम में भी कोई अनियमितता नहीं हुई। यह कार्यक्रम आप सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरा करने पर आयोजित किया गया था।

जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “सौम्या ने मोहल्ला क्लिनिक में स्वयंसेवी की तरह काम किया। उसने सिर्फ तीन महीने सेवाएं दी और उसे कोई वित्तीय फायदा नहीं पहुंचाया गया।”

मंत्री ने कहा, “इस परियोजना के लिए सौम्या के प्रशिक्षण का सारा खर्च मैंने व्यक्तिगत तौर पर उठाया।”

उन्होंने कहा, “सभी आरोप निराधार हैं। यह जानबूझकर सरकार को फंसाने और बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “यदि केंद्र को सौम्या और सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करना था तो यह छह महीने पहले या चार फरवरी के बाद किया जा सकता था। लेकिन यह पंजाब चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।”

जैन ने आरोप लगाया, “वे पंजाब में हमारे अभियान में बाधा डालना और लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।”

सिसोदिया और जैन पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आप के स्टार प्रचारक हैं। आप पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल व भाजपा गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ मैदान में है।

सीबीआई ने बुधवार को सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन की दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लिनिक परियोजना में नियुक्ति को लेकर एक प्राथमिक जांच दर्ज किया है।

सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ ‘टाक टू एके’ अभियान में अनियमितता के आरोपों की भी जांच कर रही है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending