Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड हस्तियों ने हॉलीवुड फिल्म में दीपिका के काम को सराहा

Published

on

Loading

 Deepika Padukone

Deepika Padukone

मुंबई | आशुतोष गोवारिकर, इरफान खान, और प्रीति जिंटा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में उनके आत्मविश्वास से भरपूर अभिनय की तारीफ की है। इस फिल्म में विन डीजल और डोनी येन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुरुवार को फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। फिल्म को देखने के बाद कई सितारों ने ट्वीट कर दीपिका के अभिनय की तारीफ की।
आशुतोष गोवारिकर : बहुत शानदार दीपिका। हॉलीवुड में बेहद आत्मविश्वास के साथ शुरुआत और आप मारधाड़ से भरपूर फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन, डोनी और टोनी के साथ जम रही हैं।

इरफान खान : हॉलीवुड में आकर्षक, तेज-तर्रार और एक्शन के साथ कितना शानदार आगाज। यहां से सिर्फ आगे की उड़ान है दापिका, ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’।

प्रीति जिंटा : दीपिका आपको ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप धूम मचाएंगी। आपको आज रात मुस्कुराते और चमकते हुए देखना अच्छा लगा।

जैकी भगनानी : ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के भारत में हुए प्रीमियर में दीपिका और विन के साथ बढ़िया समय बिताया। आपको फिल्म के लिए शुभकामनाएं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending