मनोरंजन
‘हरामखोर’ के निर्माण के लिए विधु ने भी दिए पैसे
मुंबई | आगामी फिल्म ‘हरामखोर’ सार्वजनिक रूप से लोगों से पैसा लेकर बनी हैं, लेकिन कई लोगों को यह नहीं मालूम होगा कि इसके निर्माण के लिए फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने भी पैसे दिए हैं। विधु ने फिल्म की पटकथा पढ़ने के बाद व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का फैसला किया।
‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ के निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने बयान में कहा, “हम एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) की पिच लैब में थे, जहां हमें अपनी फिल्म की बोली लगानी थी और हम विधु विनोद चोपड़ा प्रायोजित इस फिल्म की बोली जीत गए। हमें उनकी तरफ से फिल्म के लिए अनुदान भी मिला, जो हमारी फिल्म के निर्माण में काम आया।”
मोंगा ने बताया कि फिल्म निर्माण के लिए फेसबुक के जरिए लोगों से अनुदान की मांग की गई थी। इस फिल्म से पहले ‘फैंटम फिल्म्स’ नहीं जुड़ा था, लेकिन इसे देखने के बाद अनुराग कश्यप और निर्देशक श्लोक शर्मा को पसंद आया और वे बतौर निर्माता इससे जुड़ गए। यह फिल्म एक करोड़ रुपये से कम लागत में बनी है।
‘हरामखोर’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन शिक्षक और ‘मसान’ फिल्म से चर्चा में आईं श्वेता त्रिपाठी उनकी छात्रा का किरदार निभा रही हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी