Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

31 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र, एक फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

Published

on

Loading

parliamentनई दिल्ली। संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) की मंगलवार को संसद भवन में हुई बैठक में संसद के बजट सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी गई। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और बजट सत्र का पहला चरण 9 फरवरी तक चलेगा। वहीं एक फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा।

आम तौर पर बजट सत्र फरवरी के आखिरी सप्ताह में बुलाया जाता है लेकिन इस साल बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र को पहले बुलाया जा रहा है क्योंकि सरकार चाहती है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए धन का आवंटन एक अप्रैल से हो जाए। बजट के माध्यम से ही सरकार अपनी योजना में होने वाले अनुमानित खर्च का लेखा-जोखा देश के सामने रखती है।

इस दौरान राष्ट्रपति 31 जनवरी को संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे वहीं इस दिन से आर्थिक सर्वे भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending