Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, युवराज शामिल नहीं

Published

on

Loading

मुंबई| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले आईसीसी विश्व कप-2015 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। महेंद्र सिंह धौनी विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे जबकि विराट कोहली उपकप्तान होंगे।
तमाम अटकलों के बीच युवराज सिंह को जगह नहीं मिली है। चोट से उबर रहे रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम :

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली (उपकप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, रोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायडू, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, उमेश यादव, इशांत शर्मा।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending