Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोवा : आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार जमीन घोटाले में फंसे

Published

on

आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, गोवा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी, एल्विस गोम्स, भाजपा

Loading

आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, गोवा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी, एल्विस गोम्स, भाजपा

पणजी | गोवा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स से सोमवार को एक भूमि घोटाले के आरोपों को लेकर पूछताछ की। माना जा रहा है कि यह कथित घोटाला गोम्स के राज्य सरकार में कार्यरत रहने के दौरान हुआ। दो घंटे की पूछताछ के बाद गोम्स ने घोटाले से जुड़े होने से इनकार किया। गोम्स गोवा में आम आदमी पार्टी के प्रमुख हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आप की गोवा में तेजी से बढ़ रही धाक की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उन्हें परेशान कर रही है।गोम्स ने कहा, “पूछताछ के दौरान एसीबी के सवालों का मैंने विस्तार से जवाब दिया। इस मामले का मुझसे कुछ लेना-देना नहीं है।”उन्होंने कहा कि एक कैथोलिक को बाक्सिंग डे (क्रिमसस के बाद का दिन) को परेशान करने के लिए बुलाया गया।

एजेंसी के पणजी कार्यालय में गोम्स से पूछताछ के दौरान कई सौ आप कार्यकर्ता एसीबी कार्यालय के बाहर मौजूद थे। वह भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।गोम्स और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार में पूर्व आवास मंत्री नीलकंठ हलारनकर पर इस साल फरवरी में धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया। गोम्स उस दौरान सेवारत नौकरशाह थे।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending