Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा : अनु मलिक

Published

on

Loading

अनु मलिक

मुंबई | राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक अनु मलिक का कहना है कि उनके लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। मलिक ने कहा कि वह अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहते हैं, बल्कि और अधिक काम करना चाहते हैं।

मलिक ने कहा, “एक समय पर 54 साल की उम्र में चुनौतियों का सामना करना मुश्किल होता है, लेकिन ऐसी स्थिति में मैं अमिताभ की ओर देखता हूं। वह 74 साल की उम्र में भी हर एक दिन इतनी मेहनत करते हैं। उन्होंने ‘पिंक’ जैसी फिल्म हमें दी। अगर वह इतनी मेहनत करते हैं, तो हम क्यों नहीं।”

मलिक के अनुसार, किसी के लिए भी संघर्ष खत्म नहीं होता। फिर चाहे आप नवोदित स्टार हों या एक लोकप्रिय कलाकार।

दिग्गज संगीतकार की बेटी अनमोल मलिक भी अपने करियर के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा, “इतने साल संगीत जगत में काम करने के बावजूद मैंने कई ऐसी स्थितियों का भी सामना किया है जहां मुझे कई लोगों ने नजरअंदाज किया। मैंने अपने आप को साबित किया और वापसी की।”

मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘इंदु सरकार’ में काम करने के अलावा मलिक संगीत रियेलिटी शो इंडियन आयडल-9 के जज हैं। इसमें सोनू निगम और फराह खान भी उनके साथ हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending