Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुख्य सचिव के घर समेत 12 स्थानों पर छापे, विपक्ष ने उठाई बर्खास्तगी की मांग

Published

on

Loading

income tax raid in tamilnaduचेन्नई। तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. रामा मोहन राव के आवास पर आयकर (आईटी) विभाग के छापेमारी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह राव के आवास पर छापा मारा था और यह प्रक्रिया रातभर चली। द्रमुक और पीएमके के नेताओं ने मुख्य सचिव को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

विभाग ने राज्य सचिवालय में राव के कार्यालय और उनसे और उनके बेटे के साथ ही कुछ अन्य लोगों से जुड़े कई अन्य स्थानों पर भी छापा मारा। आईटी अधिकारियों के मुताबिक, 12 स्थानों पर छापा मारा गया।

आईटी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिन परिसरों में छापा मारा गया, वहां से नए नोटों में नकदी बरामद की गई है। विडंबना यह है कि राव के पास सतर्कता आयुक्त और प्रशासनिक सुधार आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता को नजरअंदाज करके राव को इस पद पर नियुक्त किया गया था।

सूत्रों ने बताया है कि राव के आवास और कार्यालय पर छापे के तार इससे पहले जे. शेखर रेड्डी, श्रीनिवासालु और प्रेम नामक तीन व्यवसायियों के आवासों पर मारे गए छापों से जुड़े हैं। आयकर विभाग ने तीनों व्यवसायियों के पास से 177 किलोग्राम सोना, अमान्य घोषित 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों में 96 करोड़ की नकदी और नए नोटों में 34 करोड़ की नकदी जब्त की थी।

इनमें से एक ठेकेदार रेड्डी ने कथित तौर पर तमिलनाडु सरकार के लिए काफी काम किया हुआ है। सीबीआई ने बुधवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending