Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झांसी व लखनऊ सहित 5 जिलों में खुलेंगे कैंसर सेंटर : नड्डा

Published

on

Loading

j-p-naddaझांसी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में झांसी, अलीगढ़, लखनऊ सहित पांच जगह कैंसर सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें कैंसर पीडि़तों का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं जमीनी स्तर पर बदहाल हैं।

150 करोड़ रुपये की लागत से झांसी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेंटर भवन का बुधवार को शिलान्यास करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं है। लोगों को बेहतर उपचार के लिए अपने जनपद से बाहर जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार 70 स्वास्थ्य केंद्रो को अपग्रेड करेगी। साथ ही पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। प्रदेश में झांसी, अलीगढ़, लखनऊ सहित पांच जगह टरशरी कैंसर सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें कैंसर पीडि़तों का इलाज होगा। झांसी में भी 45 करोड़ रुपये की लागत से टरशरी कैंसर सेंटर बनाया जाएगा।

नड्डा ने कहा, पिछले पांच सालों में हमने देश को पोलियो मुक्त बनाया है। केंद्र की मोदी सरकार में अब कोई भी डायलिसिस की बीमारी से नहीं मरेगा, हर बीपीएल मरीज को मुफ्त इलाज मिलेगा।

वहीं समारोह में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा, मोदी सरकार तेजी से काम करना सिखाती है। बुंदेलखंड का मक्का कहे जाने वाले झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं, सुविधाएं नहीं। प्राइवेट प्रेक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों को अपने में सुधार लाना चाहिए। क्योंकि डॉक्टर और शिक्षक के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा रहती है।

उन्होंने कहा, निजी अस्पताल कसाई खाना लगते हैं, जहां 40 हजार रुपये का बिल 4 लाख रुपये का बनता है। शिक्षा और स्वास्थ का निजीकरण घातक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस महकमे में ऊपर वाले मलाई खाते हैं, नीचे वाले पुलिस के जवान धक्के खाता है। उन्होंने घोषणा की कि सांसद निधि से जनपद में स्टेडियम बनेगा।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending