Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जॉली एलएलबी-2’ का नया जॉली पसंद आया : अरशद

Published

on

Loading

'जॉली एलएलबी-2' का नया जॉली पसंद आया : अरशद

मुंबई | अभिनेता अरशद वारसी ने बताया है कि उन्हें आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय कुमार की ओर से निभाया गया नए जॉली का किरदार काफी पसंद आया है। अरशद 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ में मुख्य भूमिका जॉली के किरदार में नजर आए थे। इसमें उन्होंने जगदीश त्यागी नामक वकील का किरदार निभाया था, जिसे जॉली कहा जाता था।

अरशद ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह इसकी दूसरी श्रंखला में होंगे, लेकिन निर्माताओं को कोई बड़ा सितारा चाहिए था इसलिए उन्होंने अक्षय को चुना।

अरशद ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आखिरकार ‘जॉली एलएलबी-2’ का ट्रेलर देखा। नया जॉली बहुत पसंद आया। इसे और देखूंगा। हुमा कुरैशी और अक्षय को शुभकामनाएं।”

अक्षय ने अरशद को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, “अरशद आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। खुशी है कि यह आपको पसंद आया।”

सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

‘जॉली एलएलबी 2’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending