Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बहन प्रियंका चोपड़ा के सम्मान में मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर घबराईं परिणीति

Published

on

प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, प्रस्तुति

Loading

 

प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, प्रस्तुतिमुंबई, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के सम्मान में मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर जरा घबराई हुई सी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह बहन से सीख लेंगी कि मंच पर प्रस्तुति किस तरह देनी है। परिणीति का कहना है कि उन्हें बेहद खुशी होगी, अगर वह मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान प्रियंका की शैली को 10 फीसदी भी आत्मसात कर सकें। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से जुड़ी बातों को राज ही रखने का फैसला किया है।

परिणीति ने पोस्ट किया, “अपने जीवन में कभी भी इतना नहीं घबराई। अपनी बहन व मंच पर शानदार प्रस्तुति देने वाली प्रियंका को सम्मान देने जा रही हूं। उनके साथ खुद की तुलना करने की कोशिश भी नहीं कर सकती। उम्मीद करती हूं कि जितना उन्होंने इन सालों में मंच पर शानदार प्रस्तुति दी है, उसका 10 फीसदी भी मैं दे सकूं। पीसी जूनियर (परिणीति) पीसी सीनियर (प्रियंका) को सम्मान देती है।”

परिणीति आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। फिल्म में वह एक महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभा रही हैं।

परिणीति ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘तकदुम’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending