Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अन्नाद्रमुक नेताओं की अपील, शशिकला संभालें महासचिव का पद

Published

on

Loading

Sasikalaa AIADMKचेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने कहा कि महासचिव पद को लेकर पार्टी के अंदर कोई भी मनमुटाव या लड़ाई नहीं है। पार्टी पदाधिकारियों के एक समूह ने दिवंगत नेता जयललिता की विश्वासपात्र वी.के. शशिकला से पार्टी महासचिव का प्रभार ग्रहण करने का आग्रह किया। पार्टी प्रवक्ता सी.आर. सरस्वती ने कहा, हम लोगों ने शशिकला से पार्टी का प्रभार लेने का आग्रह किया है। पार्टी के प्रधान परिषद के अध्यक्ष ई.मधुसूदनन, वालारमाथि, के.ए. सेनगोतैयन, सैदाई दुरईसामी और मैंने शशिकला से आग्रह किया।

उन लोगों ने शशिकला से दिवंगत मुख्यमंत्री व पार्टी की महासचिव जयललिता के पोइस गार्डन आवास पर मुलाकात की। जयललिता को दिल का दौरा पडऩे के बाद सोमवार को मृत घोषित कर दिया गया था।
जयललिता के निधन के बाद पहली बार पार्टी पदाधिकारियों ने शशिकला के पास जाकर प्रभार ग्रहण करने का आग्रह किया।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, शशिकला ने इस आग्रह पर कोई टिप्पणी नहीं की। वे उनके मौन को स्वीकृति मान रहे हैं। जयललिता जब जीवित थीं तो वह मुख्यमंत्री और पार्टी महासचिव दोनों पदों पर थीं। लेकिन माना जा रहा है कि उनके न रहने पर सत्ता के दो केंद्र होंगे। पार्टी जिसके नियंत्रण में होगी, वह ज्यादा शक्तिशाली होगा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending