प्रादेशिक
उप्र : मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला सिपाही की मौत
फतेहपुर | उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बांदा से ड्यूटी में आई महिला सिपाही की मौत एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई। यह जानकारी प्रतिसार निरीक्षक ने शनिवार को दी। पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) श्रीभगवान ने बताया, “बांदा के महिला थाने में एचसीपी के पद पर तैनात महिला सिपाही शांति तिवारी (50) गुरुवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर आई थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर रेलवे फाटक पार करते समय अप लाइन पर एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।” आरआई ने बताया कि महिला सिपाही कानपुर देहात के अकबरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने कहा कि जीआरपी ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।
यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश