Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ ने 71वें जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई दी

Published

on

अभिनेता अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा सांसद, 'नसीब', 'शान', 'काला पत्थर', बांबे टू गोवा', सोनाक्षी सिन्हा

Loading

अभिनेता अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा सांसद, 'नसीब', 'शान', 'काला पत्थर', बांबे टू गोवा', सोनाक्षी सिन्हा

अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई  | अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अभिनेता और करीबी मित्र शत्रुघ्न सिन्हा को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए भाजपा सांसद को बधाई दी। अमिताभ ने ट्वीट किया, “शत्रुघ्न सिन्हा आपको जन्मदिन की बधाई। खुशी और समृद्धि।”

अमिताभ और शत्रुघ्न ने ‘नसीब’, ‘शान’, ‘काला पत्थर’, बांबे टू गोवा’ और ‘गुड्डी’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया था। शत्रुघ्न को पहली बार देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में काम करने का मौका मिला । इसमें उन्होंेने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का किरदार निभाया था। लेकिन ‘प्रेम पुजारी’ देर में रिलीज हुई इसलिए ‘साजन’ उनकी पहली रिलीज फिल्म बन गई।

वह गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ (1971) में मुख्य किरदार निभाने से पहले कई फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में नजर आएं। वह अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ फिल्म ‘सबक’ में काम कर चुके हैं।  शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी सफल फिल्म अभिनेत्री हैं। सोनाक्षी ने फिल्म ‘दबंग’ (2010) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। सोनाक्षी और शत्रुघ्न ने फिल्म ‘अकीरा’ में साथ काम किया।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending