मनोरंजन
‘भाबी जी घर पर हैं ‘ में दिखेंगे जिमी शेरगिल
मुंबई | लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं!’ में अभिनेता जिमी शेरगिल नया ट्विस्ट लाने वाले हैं। इसमें वह अपने ‘तनु वेड्स मनु’ के अपने किरदार ‘अवस्थी’ के अंदाज में नजर आएंगे, जिसमें वह अपने लिए दुल्हन तलाश करते हैं। सप्ताहांत के विशेष एपिसोड में विभूति (आसिफ शेख)अपना मैरिज ब्यूरो शुरू करेंगे, जहां जिमी अपनी दुल्हन की तलाश के लिए आते हैं।
जिमी शेरगिल अपनी ‘तनु वेड्स मनु’ वाली भूमिका में दिखेंगे। उनके किरदार के साथ परेशानी यह है कि वह जिस भी लड़की का चयन करते हैं, वह शादी वाले दिन फरार हो जाती है। इस एपिसोड में विभूति उनकी इस समस्या का समाधान करते नजर आते हैं, लेकिन अंत में फिर गड़बड़ हो जाती है जब पता चलता है कि जिम्मी ने जिसे चुना है वह भी किसी अन्य से प्यार करती है और उसके साथ भाग जाती है।
आशिफ ने कहा, “जिमी के साथ शूटिंग करना आनंददायक था। वह अद्भुत अभिनेता हैं और उनके साथ शूटिंग मजेदार रही। उन्होंने अवस्थी जी की भूमिका निभाई।” ‘भाबी जी घर पर है!’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है। इसमें सौम्या टंडन, रोहिताश गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन