Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मलाइका में निर्देशन के लिए धर्य नहीं

Published

on

Loading

अभिनेत्री व लोकप्रिय आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि वह निर्देशन नहीं कर सकतीं, क्योंकि इसके के लिए उनमें न तो योग्यता है और न ही उनके पास इसके लिए जरूरी धर्य है। मलाइका फिल्म निर्माता भी हैं, जो फिलहाल ‘डॉली की डोली’ फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म निर्माण के अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर मलाइका ने आईएएनएस से कहा, “निर्माता बनने का अनुभव काफी मजेदार रहा। आप कुछ नया सीखते हैं और फिल्म निर्माण से जुड़े अलग पक्ष को जान पाते हैं।”

निर्देशन के बारे में पूछे जाने पर मलाइका ने कहा, “जहां तक निर्देशन की बात है, मुझे नहीं लगता कि मुझमें इसके लिए योग्यता या धर्य है। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगी।”

फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया..’ से चर्चा में आई मलाइका का कहना है कि यह गाना हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा, क्योंकि यह न केवल उनका पहला आइटम डांस था, बल्कि इसको फिल्माने का तरीका भी बिल्कुल अलग था।

यह गाना चलती ट्रेन पर फिल्माया गया था। मलाइका ‘डॉली की डोली’ फिल्म में भी ‘फैशन खतम मुझपर’ आइटम सांग में राजकुमार राव के साथ थिरकती नजर आएंगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending