Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संसद की कार्यवाही में बाधा अस्वीकार्य : राष्ट्रपति

Published

on

संसद, प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति, लोकतंत्र, राजनीतिक, लोकसभा, विधानसभा

Loading

संसद, प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति, लोकतंत्र, राजनीतिक, लोकसभा, विधानसभा

प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली  | संसद में जारी गतिरोध पर अप्रसन्नता जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि ‘संसद की कार्यवाही में बाधा पूरी तरह अस्वीकार्य’ है। राष्ट्रपति ने यहां ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए सुधार’ पर डिफेंस एस्टेट लेक्चर 2016 में कहा कि बार-बार चुनाव कराना महंगा सौदा है और (संसद में हंगामे का) जो चलन चल गया है, उसे दूर करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह एक साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि देश में चुनाव सुधारों की जरूरत है। हमें पहले सार्वजकि तौर पर बहस करनी चाहिए और फिर सुधारों को अंजाम देना चाहिए।” राष्ट्रपति ने कहा, “लोकतंत्र की कीमत चुकाने के लिए हम तैयार हैं, लेकिन यह विकास की कीमत पर नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि देश को लोकसभा तथा विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के लिए एक रास्ता ढूंढना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जनता अपना प्रतिनिधि संसद में काम करने के लिए भेजती है, न कि हंगामा करने के लिए। “उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि संसदीय कामकाज में बाधा डालना चलन सा हो गया है। उन्होंने सांसदों से कहा, “अपना काम कीजिए।” राष्ट्रपति ने कहा, “धरना किसी और जगह दिया जा सकता है।” उन्होंने सांसदों से सदन में लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि वह किसी खास पार्टी की आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन संबंधित सभी पक्षों को संसद की कार्यवाही सुचारू तरीके से चलाने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा, “मैंने देश से सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह किया था, जिसके लिए कुछ राजनीतिक हलकों में मेरी आलोचना भी हो चुकी है।”

उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की अपील की। राष्ट्रपति ने कहा, “महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में राजनीतिक पार्टियां कुछ खास जतन नहीं कर रही हैं।”अपने व्याख्यान को समाप्त करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने लिखित भाषण नहीं पढ़ा, बल्कि ‘खुल कर’ बात रखी है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending