Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका पादुकोण पड़ी प्रियंका चोपड़ा पर भारी

Published

on

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सेक्सी एशियाई महिला, विजेता, प्रियंका चोपड़ा, वार्षिक सूची

Loading

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सेक्सी एशियाई महिला, विजेता, प्रियंका चोपड़ा, वार्षिक सूची

दीपिका पादुकोण

मुंबई| अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहली बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं। उन्होंने चार बार की विजेता प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए सूची में पहला स्थान पाया है। इस वार्षिक सूची को ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने प्रकाशित किया। फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डिजल के साथ हॉलीवुड में जल्द ही आगाज करने जा रही दीपिका ने अपने बयान में कहा, “इससे मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है, लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब भी अलग होता है। मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नहीं है। जिसके साथ आप सहज है वहीं सेक्सी है। आत्मविश्वास सेक्सी है। मासूमियत और सौम्यता सेक्सी है।”

साल 2016 की सेक्सी महिला चुनने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने वोट किया।  प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर, निया शर्मा तीसरे स्थान पर और आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर रहीं। शीर्ष 10 में शामिल अन्य कलाकार सनाया ईरानी (छठवें), कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौंवे) और गौहर खान (10वें) हैं।  उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी 53 वर्र्षीय नीता अंबानी संपादक की पसंद के रूप में पिछले 13 सालों में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उन्हें 32 वां स्थान मिला है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending