Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 2’ की पहली झलकी जारी की

Published

on

अक्षय कुमार, 'जॉली एलएलबी 2', ट्विटर, सुभाष कपूर, 'जॉली एलएलबी'

Loading

अक्षय कुमार, 'जॉली एलएलबी 2', ट्विटर, सुभाष कपूर, 'जॉली एलएलबी'

                        akshay kumar

मुंबई  | अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की पहली झलकी जारी की है।

अक्षय फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने  ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी किया।

अक्षय इसमें काली पैंट और सफेद शर्ट पहने, खाने का डिब्बा लिए एक स्कूटर चलाते नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “और जैसा कि मैंने वादा किया था, ‘जॉली एलएलबी 2’ की पहली झलकी पेश है। 10 फरवरी, 2017 को इस जॉली गुड फेलो से मिलने के लिए तैयार हो जाइये।”

फिल्म के इस पहले लुक में साथ ही ‘द स्टेट वर्सिज जॉली एलएलबी’ लिखा है।

सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 2’ 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्व ल है। पहली फिल्म में अरशद वारसी और बमन ईरानी थे।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending