Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भोपाल गैस हादसा : लड़खड़ाते बचपन को संवारने की मुहिम में 2 महिलाएं !

Published

on

Loading

भोपाल गैस हादसा : लड़खड़ाते बचपन को संवारने की मुहिम में 2 महिलाएं !भोपाल| अब से 32 वर्ष पूर्व घटित हुई भोपाल गैस त्रासदी ने जहां हजारों परिवारों को तोड़ दिया, वहीं इस त्रासदी के बाद दो महिलाओं को पीड़ितों की मदद का जज्बा भी मिला। दोनों महिलाओं ने इस हादसे में मिले जख्म भरने के लिए लड़खड़ाते बचपन को संवारने की मुहिम शुरू कर दी। उनका अभियान साल-दर-साल नए मुकाम हासिल करने के साथ ही उन बच्चों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रहा है, जो सुन-बोल नहीं सकते और बगैर सहारे के एक कदम भी चल नहीं सकते हैं।

राजधानी के डीआईजी बंगले के करीब स्थित एक बहुमंजिला इमारत के निचले तल में स्थित चिंगारी ट्रस्ट के पुर्नवास केंद्र में पहुंचते ही अहसास हो जाता है कि यहां उन बच्चों का जीवन संवारा जा रहा है, जिन्हें वाकई दूसरे की मदद की दरकार है। यहां बोलने, सुनने में अक्षम, शरीरिक व मानसिक तौर पर विकलांग बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने के काम में दक्ष प्रशिक्षक लगे हुए हैं।

रशीदा बी और चंपा देवी ने वर्ष 2004 में इस केंद्र की शुरुआत की थी। दोनों महिलाओं के रिश्तेदारों को भी जहरीली गैस ने जख्म दिए थे। चंपा देवी के बेटे के यहां बेटी का जन्म हुआ तो उसके होठ, तालू व दांत के मंसूड़े तक नहीं थे, और ठीक इसी तरह रशीदा बी की बहन की बेटी विकलांग पैदा हुई।

दोनों महिलाओं ने गैस व प्रदूषित पानी पीड़ित क्षेत्रों में विकलांगता के शिकार परिवारों के लिए अभियान चलाया, मगर उनके लिए आर्थिक मदद कर पाना संभव नहीं था। इसी दौरान उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2004 में संयुक्त रूप से अमेरिका में गोल्डमेन एन्वायरमेंट पुरस्कार मिला। इस पुरस्कार में एक लाख पच्चीस हजार डॉलर मिले। इस राशि से दोनों ने विकलांग बच्चों के पुनर्वास का काम शुरू करने का फैसला किया।

रशीदा बी बताती है, “केंद्र में लगभग 800 बच्चे पंजीकृत हैं, मगर प्रतिदिन यहां ढाई सौ बच्चे ही आते हैं। इन बच्चों को बीमारी के मुताबिक अलग-अलग वगरें में बांट कर इलाज किया जाता है। यहां स्पीच थैरेपी, फिजियो थैरेपी, आक्यूपेशनल थैरेपी, स्पेशल एज्यूकेशन और मल्टी थैरेपी की सुविधा है। बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए वाहन हैं, तथा उन्हें मध्याह्न् भोजन भी दिया जाता है। सबकुछ बगैर सरकारी मदद के चल रहा है।”

चंपा देवी के मुताबिक, “यहां आने वाले बच्चों के साथ उनके पालक भी आते हैं। बच्चों को पूरी सुविधा दी जाती है। दक्ष विशेषज्ञ इन बच्चों का इलाज करते हैं। बीते 11 वषरें में गैस व प्रदूषित पानी पीड़ित क्षेत्रों में नवजात शिशुओं में विकलांगता का प्रतिशत अन्य स्थानों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।”

 

केंद्र के फिजियो थैरेपिस्ट डॉ. संजय गौर का कहना है, “यहां डिले डेवलपमेंट, मस्कुलर डिस्टापी, डाउन सिंड्रॉम, सेरिब्रल पॉल्सी, मल्टीपल डिस्टॉफी से ग्रसित बच्चे आते हैं, और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य होने में वक्त लगता है। मगर असर कुछ ही समय में नजर आने लगता है।”

डॉ. गौर के मुताबिक, “इस केंद्र में शून्य से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों का उपचार किया जाता है। कई बच्चे ऐसे हैं, जो पूरी तरह सेहतमंद हो गए और आम बच्चों की तरह जिंदगी जीने लगे हैं।”

ज्ञात हो कि यूनियन कार्बाइड संयंत्र से दो-तीन दिसंबर, 1984 की दरम्यानी रात रिसी मिथाइल आइसो सायनाइड (मिक) गैस ने तीन हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। इसके साथ ही हजारों लोगों को ऐसी बीमारियां दीं, जिनके कारण वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने को मजबूर हैं। गैस पीड़ित परिवारों में विकलांग व अपंग बच्चे जन्म ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending