Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, उमड़ी भीड़

Published

on

कुशीनगर, मोदी, रैली, उत्तर प्रदेश

Loading

 

कुशीनगर, मोदी, रैली, उत्तर प्रदेशकुशीनगर, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को परिवर्तन रैली को संबोधित कर विरोधियों पर निशाना साधेंगे और नोटबंदी के बाद उठ रहे सवालों के जवाब भी देंगे। परिवर्तन यात्रा को लेकर हो रही प्रधानमंत्री की यह सभा दोपहर एक बजे होगी। मोदी की सभा को लेकर कुशीनगर में जोरदार तैयारियां की गई हैं और सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। कुशीनगर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिग्स और बैनर से पाट दिया है। मोदी विमान से दोपहर 12.20 बजे गोरखपुर हवाईअड्डा पहुंचेंगे। वहां से हेलीकप्टर से वह 12.55 बजे कसया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और वहीं बने सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर करीब दो बजे सभा समाप्त करने के बाद वह हेलीकप्टर से दोपहर 2.10 बजे गोरखपुर हवाईअड्डा लौटेंगे। वहां से वह दोपहर 2.20 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

रैली की तैयारियों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और पंकज सिंह जुटे हैं। रैली तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को ही कुशीनगर पहुंच गए थे। सभा में कलराज मिश्र और कुशीनगर के सांसद राजेश पांडे भी रहेंगे। रैली में मोदी की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार, आईजी मोहित गुप्ता, डीआईजी शिव सागर सिंह ने कुशीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद दूसरी परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह गाजीपुर में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending