Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिलाओं को वस्तु के रूप में न देखें : वरुण

Published

on

Loading

वर्ष 2015 के आगाज के साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लैंगिक समानता पर जोर दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से महिलाओं को इज्जत देने का भी आग्रह किया है। फिल्म निर्देशक डेविड धवन के लाडले वरुण ने इस बारे में ट्विटर पर अपने विचार जाहिर किए।

उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “अगर आप मुझे जरा भी पसंद करते हैं, तो 2015 में महिलाओं का उत्पीड़न न करने और उनके साथ इंसानों जैसा बर्ताव करने का वादा करें।”

वरुण ने 2015 का स्वागत लास वेगास में किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट में लिखा, “2015 आ गया है। लास वेगास में भविष्य का आगाज होने वाला है।”

इस साल वरुण की ‘बदलापुर’ और ‘एबीसीडी 2’ फिल्म आनी है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending