Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी विश्वसनीय नहीं : कांग्रेस

Published

on

नरेंद्र मोदी, विश्वसनीय, प्रधानमंत्री, कांग्रेस, कपिल सिब्बल, संवाददाता

Loading

नरेंद्र मोदी, विश्वसनीय, प्रधानमंत्री, कांग्रेस, कपिल सिब्बल, संवाददाता

                             कपिल सिब्बल

नई दिल्ली | नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वास करने लायक नहीं हैं और आरोप लगाया कि वह संसद का सामना करने से डरते हैं। कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, “जब मोदी ने पहली बार संसद में प्रवेश किया था, तब उन्होंने इसे एक मंदिर कहा था। लेकिन, अब वह संसद की परंपरा और शिष्टाचार की परवाह नहीं करते हैं। वह संविधान पर एक पुस्तक का विमोचन करेंगे, लेकिन उन्होंने संविधान का यथोचित सम्मान नहीं किया है।”

लगातार संसद आने से बचने के लिए मोदी की निंदा करते हुए सिब्बल ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के सदस्यों से डरते हैं, अन्यथा वह लोकसभा क्यों नहीं आते हैं जहां उनकी पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत प्राप्त है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “वह संसद में प्रवेश करने से डरते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि जो सवाल उठ रहे हैं उसका वह उत्तर नहीं दे पाएंगे और बेनकाब हो जाएंगे। उन्हें समझना चाहिए कि नोटबंदी से देश बदल नहीं रहा है, बल्कि जल रहा है।”

सिब्बल ने कहा, “मोदी ने वादा किया था कि 80 लाख करोड़ कालाधन भारत वापस लाएंगे। क्या उन्होंने उस वादे को पूरा किया? उन्होंने कहा कि वह लोकपाल लाएंगे। क्या प्रधानमंत्री ने इसे लागू किया?”

सिब्बल ने कहा, “कौन सा वादा उन्होंने पूरा किया है? हमें उन पर क्यों विश्वास करना चाहिए? हमें इस प्रधानमंत्री पर विश्वास नहीं है। यह विश्वास करने लायक नहीं हैं।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending