Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा को कम जानते हैं आदिवासी मतदाता : मंत्री

Published

on

Loading

भाजपा को कम जानते हैं आदिवासी मतदाता : मंत्रीभोपाल | मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत और शहडोल संसदीय उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की बढ़त से भाजपा नेता और सरकार के मंत्री उत्साहित हैं। राज्य के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, “शहडोल के कई क्षेत्रों के आदिवासी मतदाता भाजपा को कम जानते हैं और वे भाजपा को मामा की पार्टी के तौर पर ज्यादा जानते हैं।”

नेपानगर में भाजपा उम्मीदवार मंजू दादू ने 42,198 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है, वहीं शहडोल में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस पर भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए भाजपा को उपचुनाव में मिली सफलता पर जीत का श्रेय सीधे मुख्यमंत्री को दिया और उनकी लोकप्रियता का हवाला देते हुए कहा, “वे भी शहडोल संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रचार में गए थे। यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि वहां के कई क्षेत्रों के आदिवासी नेता भाजपा को कम जानते हैं और वे भाजपा को मामा शिवराज की पार्टी के तौर पर जानते हैं।”

सिंह भी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने शहडोल गए थे।

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री की इस लोकप्रियता को कांग्रेस ने भी भुनाने की कोशिश की और यही कारण था कि कांग्रेस के नेताओं ने शिवराज मामा का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा तक बताया था। बाद में हमारी पार्टी के लोगों को मतदाताओं को यह बताना पड़ता था कि शिवराज मामा की पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल है।”

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending