Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी डिल्मा रॉसेफ

Published

on

Loading

ब्राजीलिया| ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ गुरुवार को देश की राजधानी ब्राजीलिया में दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वह स्थानीय समायनुसार अपराह्न 2.45 बजे ब्राजीलिया के कैथरडल से नेशनल कांग्रेस की तरफ खुले वाहन से रवाना होंगी। इस दौरान पुलिस और घुड़सवार पुलिस के वाहनों का काफिला भी उनके पीछे पीछे मौजूद रहेगा।

वह स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे (भारतीय समयानुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे) कांग्रेस पहुंचेंगी, जहां वह शपथ लेने के बाद भाषण देंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति भवन जाने से पहले उन्हें 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद वह देश को संबोधित करेंगी और उनके 39 मंत्री शपथ लेंगे।

कार्यक्रम का समापन ब्राजील के विदेश संबंध मंत्रालय के मुख्यालय इटामार्टी पैलेस में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के दौरान 4,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और किसी तरह के प्रदर्शन से बचने के लिए पुलिस नाकेबंदी भी की जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में चीन के उप राष्ट्रपति ली युआनचाओ और अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित 70 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मंडल शिरकत करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending