Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बेटी के जन्मदिन पर अभिषेक को 1 करोड़ का तोहफा

Published

on

अभिनेता अभिषेक बच्चन, मुंबई, ट्विटर, जन्मदिन, अराध्या

Loading

अभिनेता अभिषेक बच्चन, मुंबई, ट्विटर, जन्मदिन, अराध्या

अभिषेक बच्चन

मुंबई| अभिनेता अभिषेक बच्चन को बेटी अराध्या के पांचवें जन्मदिन पर गुरुवार को एक करोड़ का तोहफा मिला। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना उत्साह साझा किया। अभिषेक ने लिखा, “मेरी बेटी के बर्थडे पर मुझे यह तोहफा मिला है। 1 करोड़!! हमारी टीम बढ़ रही है। आप सभी को खूब प्यार और सम्मान।”

अभिषेक के पिता और आराध्या के दादा जी अमिताभ बच्चन ने भी उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “इस पीढ़ी के बच्चे असाधारण ढंग के होशियार और आत्मविश्वास से भरे हैं। वे सब जानते हैं, जो उनके आसपास हो रहा है।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending