Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसानों, कृषि व्यापारियों को नकद निकासी में रियायत

Published

on

Loading

किसानों, कृषि व्यापारियों को नकद निकासी में रियायत

नई दिल्ली | सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रति सप्ताह अपने बैंक खातों से 25,000 रुपये निकालने और खाते में समान धनराशि जमा करने की अनुमति दी है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा कृषि उत्पादन विपणन समितियों में पंजीकृत व्यापारी सामान्य उपज प्रक्रिया के लिए 50,000 रुपये प्रति सप्ताह तक की धनराशि बैंक खातों से निकाल सकते हैं।

दास ने कहा, “कृषि एक महत्वपूर्ण घटक है। अभी रबी फसल का सीजन शुरू हुआ है। हम किसानों के लिए उर्वरकों और अन्य सामानों की सहज आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं।”

अधिकारी ने बताया कि ऐसे परिवारों को भी राहत दी गई है जिनके घरों में शादी होने वाली है।

वहीं, एक व्यक्ति द्वारा बैंक में पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोट बदलवाने की सीमा घटाकर 2,000 रुपये कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिन घरों में शादियां हैं, वे पैन कार्ड का विवरण देकर बैंक खाते से 2,50,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके परिवार का अन्य सदस्य खाते से समान राशि नहीं निकालेगा।

सरकार ने गुरुवार को दो अन्य फैसले किए हैं। फसल बीमा के भुगतान की समयसीमा 15 दिन बढ़ा दी है। एक अन्य फैसले में ग्रुप सी के केंद्रीय कर्मचारी 10,000 रुपये तक की अग्रिम राशि ले सकते हैं, लेकिन यह राशि उनके नवंबर के वेतन से काट ली जाएगी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending