Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नयनतारा की अगली फिल्म की पहली झलक जन्मदिन पर

Published

on

अभिनेत्री नयनतारा, तमिल फिल्म, अनुराग कश्यप

Loading

अभिनेत्री नयनतारा, तमिल फिल्म, अनुराग कश्यप

nayantara

चेन्नई | अभिनेत्री नयनतारा की आगामी तमिल फिल्म की पहली झलकी और शीर्षक शुक्रवार को जारी होगा। संयोग से इस दिन उनका जन्मदिन भी है। बयान के मुताबिक, निर्मताओं ने घोषणा की है कि मिंजुर गोपी द्वारा निर्देशिक फिल्म का पहला पोस्टर और शीर्षक गुरुवार रात जारी होगा। फिल्म में नयनतारा जिला कलेक्टर की भूमिका में हैं, उनके अधिकार क्षेत्र में पानी की समस्या है।बाल-कलाकार विग्नेश और रमेश द्वारा अभिनीत फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वह जल्द इसे रिलीज करने के लिए तैयार हैं।नयनतारा वर्तमान में तमिल फिल्म ‘इमाइका नोडिगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अथर्वा,राशी खन्ना और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं। अनुराग कश्यप इसमें नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending