Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एटीवी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के दूसरे दौर में  जोकोविक

Published

on

Loading

 

Novak Djokovic

Novak Djokovic

लंदन | पांच बार के चैम्पियन सर्बिया को नोवाक जोकोविक यहां जारी एटीवी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविक ने लंदन के एरेना ओ2 में पहली बार क्वालीफाई करने वाले आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को कड़े संघर्ष के बाद 6-7(10), 6-0, 6-2 से हराया।

बीते सप्ताह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसके जोकोविक लगातार पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम करने के लिए प्रयासरत हैं। अगर वह ऐसा कर सके तो यह एक रिकार्ड होगा।

जोकोविक अगर एक और ग्रुप मैच जीतने में सफल रहे और साथ ही साथ खिताब भी बचा सके तो वह ब्रिटेन के एंडी मरे को पीछे छोड़ते हुए फिर से विश्व वरीयता क्रम में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending