Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रतिबंध समाप्ति के बाद फिर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनेंगी शारापोवा

Published

on

Loading

प्रतिबंध समाप्ति के बाद फिर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनेंगी शारापोवा

संयुक्त राष्ट्र | रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा खुद पर लगा प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में नजर आएंगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी। शारापोवा पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के कारण लगी पाबंदी अगले साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगी।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र अब शारापोवा के साथ तय समय पर उनकी भूमिका के बारे में चर्चा का इंतजार कर रहा है।

शारापोवा ने मार्च में स्वीकार किया था कि उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान ‘मेल्डोनियम’ दवा का सेवन किया था। इस दवा को इस साल विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित दवा की सूची में शामिल किया गया था।

एक जांच ट्रिब्यूनल द्वारा शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, शारापोवा की ओर से अपील के बाद प्रतिबंध की सय सीमा को दो साल के घटाकर 15 माह कर दी गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending