Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

SYL पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पंजाब सरकार को झटका, निर्णय मानने से इन्कार

Published

on

Loading

Prakash and sukhbir badal– विरोध में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने सांसद पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर पर निर्माण कार्य को जारी रखने का फैसला दिया है। कोर्ट के इस फैसले से पंजाब सरकार को करारा झटका लगा है। फैसले के बाद गुरुवार शाम पंजाब सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई, जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की है कि पंजाब किसी भी हालत में पानी नहीं देगा और इस नहर को नहीं बनने दिया जाएगा। ये भी निर्णय हुआ कि इस मसले को लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपील की जाएगी कि वो भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ना मानें। इस मसले को लेकर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 16 नवंबर को बुलाया गया है.

इस फैसले के विरोध में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। अमरिंदर सिंह के साथ ही पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले सतलुज यमुना लिंक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार का पंजाब टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट एक्ट 2004 असंवैधानिक है। सतलुज यमुना लिंक नहर बनेगी। यह फैसला पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने लिया।

फैसले को लेकर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य के पानी पर पंजाबियों का अधिकार है जब तक यहां अकाली दल का कैडर है तब तक पंजाब में किसी को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अकाली विधायक इस्तीफा नहीं देंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending