खेल-कूद
टेनिस : मरे का एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का पहला मुकाबला सिलिक से
लंदन | ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे 13 नवंबर से खेले जाने वाले सत्र के आखिरी मेजर टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का आगाज 14 नवंबर को क्रोएशिया के मारिक सिलिक के खिलाफ करेंगे। लंदन के ओ-2 एरीना में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 7,500,000 डॉलर है। इससे पहले, 13 नवंबर को सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में समाप्त हुए पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतकर विश्व टेनिस रैंकिंग में जोकोविक को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है और ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच वर्ष का समापन नंबर-1 के रूप करने की जद्दोजहज देखी जाएगी।
अपने खेल के बारे में मरे ने कहा, “मेरे लिए यह साल शानदार रहा है और इसे मैं बेहतर से बेहतर रूप में समाप्त करना चाहता हूं। मैं इस साल को विश्व के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में रहते हुए समाप्त करने के बारे में नहीं सोच रहा हूं, बल्कि मैं ओ-2 एरीना में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता हूं।”
मरे का कहना है कि ओ-2 एरीना में उनका खेल ज्यादा खास नहीं रहा है और वह अपने खेल प्रदर्शन के साथ न्याय करना चाहते हैं। मरे ने इस साल आठ खिताब अपने नाम किए हैं। वह एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में स्टानिस्लास वावरिंका, की निशिकोरी और मारिन सिलिक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर हैं। पहले मैच में उनका सामना सिलिक से होगा। इसके अलावा, दूसरे ग्रुप में जोकोविक के साथ मिलोस राओनिक, गेल मोन्फिल्स और थिएम हैं।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर