Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शाह ने परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाई

Published

on

Loading

amit-shah

                                                      Amit-shah

सोनभद्र | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूबे में माहौल गरमाने में जुटी है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह यात्रा पूरे काशी क्षेत्र में घूमकर परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सपा-बसपा का क्रम चला है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश सबसे पिछड़ गया है, और हमें इसे बदलना होगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण को मंगलवार को हरी झंडी दिखाने सोनभद्र पहुंचे शाह ने यह बात कही।

शाह ने कहा, “यहां गांव में बिजली नहीं आती और भाजपा शासित राज्यों में बिजली जाती नहीं। उत्तर प्रदेश को उद्योग-धंधों वाला प्रदेश बनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में दुनिया के लोग उद्योग लगाने आएंगे। युवाओं की स्थिति बदलने आएं हैं। दिल्ली, मुंबई में उत्तर प्रदेश के युवा टैक्सी चला रहे है, जबकि रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश का युवा संघर्ष कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “हम उत्तर प्रदेश में जमीनी परिवर्तन की बात करने आएं हैं, सरकार का चेहरा बदलने नहीं आए हैं। 15 साल से सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को पीछे किया है। ढाई साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।”

शाह ने कहा, “उप्र में भाजपा की सरकार आई तो न गुंडे बचेंगे, न भ्रष्टाचारी। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया। बसपा सरकार में दो लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ और अखिलेश ने बसपा के घोटालों की जांच नहीं कराई।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र को एक लाख करोड़ रुपये अधिक दिया है। हर साल उप्र को एक लाख करोड़ रुपये अधिक दिया। उप्र की जनता की वजह से मोदी प्रधानमंत्री बने। 80 में से 73 सीटें उप्र की जनता ने दी।”

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सपा-बसपा को उखाड़ फेकना है। यहां बसपा सापनाथ तो सपा नाग नाथ है। बहन जी दलितों को बेचकर अपना बैंक-बैलेंस बढ़ा रही हैं। भाजपा का कमल कुशासन को हटाने के लिए खिलेगा।”

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार, मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, डा़ॅ महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending