Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सहारनपुर में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, शाह बोले- प.यूपी डालेगा सत्ता परिवर्तन की नींव

Published

on

Loading

BJP-AMit shahसहारनपुर। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को सहारनपुर में चुनावी शंखनाद किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी ने जीत दिलाई, अब यहीं से परिवर्तन यात्रा के जरिए दो तिहाई बहुमत का माहौल तैयार हो जाएगा।

सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की नींव डाली जा रही है, वह भी पूर्ण बहुमत से। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उप्र का विकास रोका। भाजपा शासित राज्यों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उप्र में जंगलराज कायम है।

शाह ने कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाला हुआ। मथुरा कांड हुआ, दरोगा भर्ती, बुलंदशहर की घटना हुई, वहीं यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर कोई घर नहीं छोड़ेगा। अखिलेश कहते थे कि मुख्तार पार्टी में नहीं आएगा, लेकिन आज अतीक, अफजाल, सब भरे पड़े हैं।

इससे पूर्व मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर लोगों को हरियाणा की तरह ही भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

भाजपा की परिवर्तन रैली में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ दशक से उप्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ हैं। अब भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है। उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो हरियाणा की तरह यहां भी भ्रष्टाचार समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान हो रहा है। उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों की समस्या समाप्त होगी। उप्र से बड़े पैमाने पर पापुलर की लकड़ी हरियाणा जाती है। मनोहर लाल ने कहा कि यदि किसानों को कम रेट मिल रहा है तो इसके लिए उनकी सरकार नहीं, बल्कि औद्योगिक इकाइयां जिम्मेदार हैं। यदि उप्र में लकड़ी बेस इकाइयां स्थापित हों तो किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा, पर उप्र सरकार ने ऐसा नहीं किया।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending