Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गुजरात में सड़क दुर्घटना में 14 व्यक्तियों की मौत

Published

on

Loading

गुजरातअहमदाबाद | अहमदाबाद के ढोलका-बगोदरा राजमार्ग पर देर शुक्रवार को एक पिक-अप वैन और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन में सवार कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित राजकोट जिले के सोखदा गांव के पांच परिवारों के हैं।

वे पंचमहल में स्थित पावगढ़ से लौट रहे थे, जब दुर्घटना घटी। मृतकों में से नौ एक ही परिवार के हैं।

पावगढ़ मध्य गुजरात में स्थित एक लोकप्रिय पर्वतीय तीर्थ स्थल है।

ढोलका से विधायक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिन्ह चुडास्मा दुर्घटना के बाद तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending