प्रादेशिक
हैदराबाद : महिला सुरक्षा के लिए मोबाइल एप
हैदराबाद| हैदराबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल एप जारी करेगी। यह एप यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, और लोगों को आपात स्थिति के दौरान एसओएस बटन के माध्यम से मदद मांगने की सुविधा देगा। इस एप का नाम ‘हॉक आई’ रखा गया है। यह एप लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन और अपराध के बारे में शिकायत कर लोगों को नागरिक पुलिस बनने में भी सशक्त करेगा। हैदराबाद पुलिस आयुक्त एम. महेंद्र रेड्डी ने एप का प्रयोग करते हुए कहा कि लोग अपने नौकरों, सहायकों, किराएदारों का विवरण पुलिस के साथ दर्ज करा सकते हैं। वे समुदाय पुलिस के लिए भी नामांकन करा सकते हैं और पुलिस के सभी संपर्को का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह मोबाइल एप नागरिकों के अनुकूल और संवेदनशील पुलिसिंग का एक हिस्सा है। यह एप टैक्सी, ऑटोरिक्शा, बस, रेलगाड़ी और अन्य वाहनों में यात्रा करते समय महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। एक बयान के मुताबिक, “महिलाएं वाहन में चढ़ने से पहले उसकी एक तस्वीर या फोटो खींच लें, उसका नंबर लिख लें और बैठने का स्थान लिख लें और इसे पुलिस को ऑनलाइन भेज दें। यहां तक की यात्रा के दौरान भी अगर कोई समस्या हो तो भी यही तस्वीरें भेज सकते हैं। अपनी मंजिल तक पहुंचने के बाद वे यात्रा के दौरान हुई घटनाओं को टिप्पणी द्वारा बता सकती हैं।”
एसओएस बटन आपातकाल स्थिति में पुलिस सहायता के लिए उपयोगी साबित होगा। बयान में कहा गया है कि, “संकट और आपात स्थिति में एक बार इस बटन को दबाने पर पहले से ही रिकॉर्ड किया गया मैसेज पूर्व में निर्धारित किए गए पांच दोस्तों और संबंधियों के पास जाएगा और उस व्यक्ति के अक्षांश और देशांतर स्थिति का एक संदेश पुलिस थाने, एसीपी, डीसीपी, गश्ती पुलिस और मुख्य नियंत्रण कक्ष में जाएगा।”
उत्तर प्रदेश
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।
वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।
भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।
इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी