Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में असहज शांति

Published

on

Loading

अंतर्राष्ट्रीय सीमाजम्मू | पाकिस्तान सेना की ओर से हालांकि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं हुआ, फिर भी जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर असहज शांति है। सीमावर्ती गांव खाली पड़े हैं और स्कूल बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, “आज (शुक्रवार) दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं किया।”

कुछ पुरुष सदस्यों ने हालांकि अपने खाली घरों और खेतों का जायजा दिन में लिया, पर उनके परिवार अभी गांव में नहीं लौटे हैं।

सीमावर्ती गांवों के स्कूल गोलाबारी की वजह से बंद हैं।

प्रशासन ने जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय के पास 174 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाबारी से 400 स्कूल प्रभावित हुए हैं।

भारतीय सेना का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चार सीमावर्ती चौकियों को नष्ट कर दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि वे पहले ही बुधवार को 14 पाकिस्तानी सीमा चौकियों को धवस्त कर चुके हैं।

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान रेंजर्स इन चौकियों का इस्तेमाल रिहायशी क्षेत्रों में गोलाबारी के लिए किया करते थे।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे आर.एस.पुरा, अरनिया, सुचेतगढ़, अखनूर, रामगढ़ और अन्य कई सेक्टरों में पाकिस्तान की सेना द्वारा नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने के कारण यहां के लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

स्थानीय लोग शांति चाहते हैं, ताकि वे अपने घर लौट सकें और फसलों की कटाई कर सकें।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending