Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

माल्या विदेशी संपत्तियों का ब्योरा दें : सर्वोच्च न्यायालय

Published

on

Loading

सर्वोच्च न्यायालय

 

नई दिल्ली,  सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या से कहा कि वह फरवरी में डियाजिओ से मिले 4 करोड़ डॉलर के विवरण सहित अपनी सभी विदेशी सपत्तियों का खुलासा करें। न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति रोहिंटन नरीमन ने कहा कि वे खुलासा किए जाने के तरीके से खुश नहीं हैं। शीर्ष अदालत ने माल्या को भारत की संपत्तियों के दिए गए ब्योरे की तरह ही विदेशी संपत्तियों की जानकारी पेश करने को कहा।

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending