नेशनल
अमिताभ करवा चौथ पर केवल महिलाओं के व्रत रखने से निराश
मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें करवा चौथ के व्रत पर पतियों के लिए पत्नी के प्रेमभाव को देखकर अच्छा लगता है, लेकिन इस दिन केवल महिलाओं को ही व्रत रखता देख उन्हें काफी निराशा महसूस होती है। करवा चौथ के अवसर पर उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात का चांद निकलने के बाद ही वे अन्न-जल ग्रहण करती हैं।
बॉलीवुड के 74 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस त्योहार से जुड़ी रस्मों और रिवाजों के बारे में बात की, जो इस साल 19 अक्टूबर को देश भर में मनाया जा रहा है।
अमिताभ ने पोस्ट किया, “करवा चौथ के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। विशेषकर महिलाओं को, जो पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं, सबकुछ अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए। कुछ परंपराएं कभी खत्म नहीं होती।”अमिताभ ने बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से शादी की है। दोनों की जोड़ी को ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘शोले’ और ‘जंजीर’ में खूब सराहा गया। 1973 को करीबी दोस्तों और परिजनों की उपस्थिति में अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे।
‘पीकू’ के अभिनेता ने इस बात को भी साझा किया कि इस त्योहार के दिन पर पत्नी की ओर से मिलने वाले प्यार और देखभाल से उन्हें काफी खुशी होती है। इस त्योहार को विशेषकर उत्तर भारत में मनाया जाता है।अमिताभ को हालांकि, हमेशा इस बात की निराशा रही है कि इस दिन केवल महिलाएं ही व्रत रखती हैं और पतियों को इस प्रकार के रीति-रिवाजों से नहीं गुजरना पड़ता।
अमिताभ और जया के दो बच्चे हैं- अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। श्वेता की शादी व्यवसायी निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्चे हैं अगस्त्य और नव्या नवेली। अभिनेता अभिषेक ने अभिनेत्री ऐश्वर्य राय से शादी की और उनकी एक बेटी है-अराध्या।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार