Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जयललिता को अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है : सदाशिवम

Published

on

Loading

जयललिताचेन्नई, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सदाशिवम ने संवाददाताओं से कहा, “सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हमें बताया कि उपचार का अच्छा असर हुआ है और उन्हें बहुत जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। वह राज्य का प्रशासन भी संभालेंगी।”

केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन के साथ अपोलो अस्पताल का दौरा करने के बाद राज्य के राज्यपाल ने यह प्रतिक्रिया दी। जयललिता गत महीने अपोलो अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

विजयन ने कहा कि उन्होंने और राज्यपाल ने केरल के लागों की ओर से जयललिता को शुभकामनाएं देने और उनके जल्द ठीक होने की कामना को लेकर यहां आने का निर्णय लिया था।

उन्होंने कहा, “हमें डॉक्टरों से सकारात्मक सूचनाएं मिलीं। उन लोगों ने कहा कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।”

विजयन कोझिकोड से यहां पहुंचे, जबकि सदाशिवम तिरुवनंतपुरम से आए। चेन्नई हवाई अड्डे पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के आने का इंतजार किया और दोनों एक ही कार में सवार होकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending