Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘आतंक की चेतावनी केवल चंडीगढ़ के लिए नहीं’

Published

on

Loading

आतंकचंडीगढ़, आतंक की चेतावनी विशिष्ठ रूप से केवल चंडीगढ़ के लिए नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, “चंडीगढ़ प्रशासन के एवज में यह स्पष्ट किया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की एक नियमित सलाह आईबी (निगरनी ब्यूरो) की ओर से मिली है।”

उन्होंने आगे कहा कि उक्त सलाह सभी राज्यों के लिए है। खास तौर पर चंडीगढ़ के लिए किसी से कोई सूचना नहीं मिली है।

पहले रपटों में कहा गया था कि संभावित आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुरुवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने पहले कहा, “हमने चंडीगढ़ पुलिस को समुचित कदम उठाने को कहा है। हमने सतर्कता बरतने में शहर के निवासियों से सहयोग करने और कोई भी संदिग्ध चीज के बारे में पुलिस को सूचित करने की इच्छा जाहिर की है।”

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है।

दोनों राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण लोग शहर में रहते हैं।

सीमांत पश्चिमी कमान का मुख्यालय यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर चंडीमंदिर में स्थित है।

शहर की जनसंख्या 11 लाख है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से लोग यहां आते हैं।

सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल कार्रवाई किए जाने के बाद सीमावर्ती राज्यों- जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending