Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संरा महासचिव के तौर पर उत्कृष्ट होंगे एंटोनियो गुटेरेश : बान की-मून

Published

on

महासचिव

Loading

महासचिवरोम। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुने गए पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस पद के लिए उम्दा पसंद हैं और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में उत्कृष्ट सेवा देंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को अनौपचारिक मतदान के अंतिम दौर के बाद अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में गुटेरेश को चुना। वह बान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2016 को समाप्त हो रहा है। गुटेरेश का कार्यकाल एक जनवरी, 2017 से शुरू होगा।

बान ने इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मत्तेरेला से मुलाकात के बाद गुटेरेश के बारे में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मैं गुटेरेश को बहुत अच्छे से जानता हूं और मुझे लगता है कि इस पद के लिए उनका चयन उम्दा है।”

उन्होंने कहा, “गुटेरेश के पास पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में काफी अनुभव है। उन्हें वैश्विक मामलों का भी विस्तृत ज्ञान है, जिससे उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने कार्य निष्पादन में मदद मिलेगी।” 67 वर्षीय गुटेरेश लंबे समय तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के प्रमुख रहे हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending