Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ड्रग रैकेट चला रहा एयर फोर्स कमांडर पकड़ा गया

Published

on

Loading

Arrest Logoनई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और महाराष्ट्र पुलिस ने ड्रग्स के धंधे में लिप्त होने के आरोप में इंडियन एयरफोर्स के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। राजशेखर रेड्डी नाम के इस कमांडर को महाराष्ट्र के नांदेड से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह बस से फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से करीब आठ लाख रूपये और मोबाइल फोन्स बरामद किए हैं।

रेड्डी दिल्ली में वेस्टर्न एयर कमांड में तैनात था। वह बेंगलुरु में लंबे समय तक तैनात रहा था और सूत्रों के मुताबिक उसने वहीं से ड्रग्स तस्करी के धंधे की शुरुआत की। उसका रैकेट देश के कई शहरों और विदेशों तक फैला हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक वैज्ञानिक वेंकट रामा राव, उनकी पत्नी और एक सहयोगी रवि शंकर राव को ड्रग्स रैकेट में भागीदारी के लिए गिरफ्तार किया था। रेड्डी के तार उनसे भी जुड़े हैं। एनसीबी के मुताबिक रेड्डी के पास से मिली जानकारी और नम्बरों से पता चला है कि उसके रैकेट मे एयरफोर्स के कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending