Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

सैफई महोत्सव में हॉकी मैच, रामगोपाल ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading

लखनऊ/इटावा| उत्तर प्रदेश के इटावा में चल रहे 17वें रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में सोमवार को ऑल इंडिया प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव ने किया। प्रतियोगिता में देश की जानी-मानी आठ टीमें- इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, साउथ सेंट्रल रेलवे, पंजाब नेशनल बैंक, एफसीआई, सेंट्रल रेलवे, नॉर्दर्न रेलवे और उप्र इलेवन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर प्रो.यादव ने सभी टीमों को शुभकानाएं देते हुए कहा कि विजेता तो केवल एक टीम होगी, लेकिन विजेता वही होगी जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, “जब कलात्मक हॉकी खेली जाती थी, तब हिंदुस्तान का हॉकी में दबदबा था। अब वह कलात्मकता हॉकी से गायब हो चुकी है। महान खिलाड़ी ध्यानचंद अपनी स्टिक से मैदान पर जादू बिखेरते थे लेकिन हॉकी से अब स्टिक वर्क और डिबलिंग गायब हो चुकी है।”रामगोपाल ने कहा कि हॉकी को रोमांचक बनाने के लिए यह जरूरी है कि खिलाड़ी मैदान पर कलात्मक हॉकी का प्रदर्शन करें।हॉकी इंडिया से संबद्ध यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला इंडियन ऑयल और साउथ सेंट्रल रेलवे के बीच खेला गया, जिसमें इंडियन ऑयल ने साउथ सेंट्रल रेलवे को 4-3 से हरा दिया।

इंडियन ऑयल की तरफ से गुरजिंदर सिंह ने दो, के. अजीत और प्रभजोत सिंह ने एक-एक गोल किए। साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से अयप्पा, पुंछा और गगनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए।उल्लेखनीय है कि हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम को पांच लाख रुपये और उप विजेता टीम को ढ़ाई लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को, जबकि फाइनल मुकाबला पहली जनवरी को खेला जाएगा।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending