Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डेंगू के बाद विद्या के स्वास्थ्य में सुधार

Published

on

विद्या

Loading

विद्यामुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को डेंगू होने के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को ट्विटर पर बताया कि घर में भरपूर आराम करने के बाद वह अब ठीक हो रही हैं। विद्या ने सोमवार को ट्वीट किया, “सभी को सुप्रभात। वास्तविक चिंता, इच्छाओं, प्रार्थना, प्रेम और हंसी-मजाक के लिए धन्यवाद। मैं घर में आराम कर रही हूं और पहले से बेहतर हो रही हूं।”

अभिनेत्री हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ की शूटिंग कर अमेरिका से मुंबई लौटी हैं।

विद्या से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें गुरुवार को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें 10-15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी। वह आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ में भी नजर आएंगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending