Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इंडिया रनवे वीक में शॉजस्टॉपर बनीं ईशा

Published

on

ईशा

Loading

ईशानई दिल्ली| अभिनेत्री ईशा गुप्ता इंडिया रनवे वीक (आईआरडब्लू) के सातवें संस्करण में डिजाइनर यशिता यादव द्वारा निर्मित गुलाबी रंग के लहंगे में शॉजस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरते नजर आईं। यशिता यादव ने शनिवार को यहां लखनऊ शहर से प्रेरित अपना कलेक्शन पेश किया।

उन्होंने कहा, “इस सीजन के कलेक्शन यशीता कोचर में हमने 100 प्रतिशत कच्चे रेशम का इस्तेमाल किया है। वाराणसी और बेंगलुरू में बने संग्रह में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के रूपांकनों का एक ज्वलंत प्रतिनिधित्व देख सकते हैं।”

डिजाइनर दिशा दोशी गांधी ने भी अपने यूफोरिया नामक कलेक्शन का प्रदर्शन किया।

मनिका सुरेखाती रेंज भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरित थी।

डिजाइनर मीठी कालरा के परिधान मधुबनी की पारंपरिक कला पर आधारित थी।

फैशन विकास के लिए भारतीय महासंघ (आईएफएफडी) आयोजित तीन-दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को हो गया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending