Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बहरीन में भारतीय की मौत

Published

on

Loading

मनामा| बहरीन की राजधानी मनामा के पास बरी में दो सप्ताह पूर्व लगी आग में बुरी तरह झुलसे व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। यह व्यक्ति मूल रूप से भारत के पंजाब प्रांत का रहने वाला था। गल्फ डेली न्यूज द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, 51 वर्षीय व्यक्ति को सलमानिया मेडिकल कॉम्प्लेक्स की गहन चिकित्सा इकाई में 13 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

व्यक्ति के फ्लैट में संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी थी और उसके शरीर का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जल गया था। उस दौरान वह अत्यधिक धुएं से भी पीड़ित हुआ था। यह व्यक्ति मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और 10 वर्ष पहले बहरीन पहुंचा था। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बााद उसका शव भारत भेज दिया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending